विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- दुबई, सऊदी अरब और कजाकिस्तान भेजने के नाम पर करीब 90 लोगों से 78 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद अधिकांश लोगों को विदेश नहीं भेजा गया। वहीं चार लोगों को फर्जी वीजा पर दुबई भेज दिया गया, जहां वे फंस गए। खुल्दाबाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायबरेली के कहरिया बाजार निवासी मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जुलाई 2023 से दिसंबर 2025 के बीच करीब 90 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर रकम ली गई। आरोप है कि करीब 65 लाख रुपये बक्शी बाजार खुल्दाबाद के मोहम्मद मुजतबा खान उर्फ सानू रहमान और करीब 13 लाख रुपये फैसल खान उर्फ असीम शेख, जकिया खाला और अमन को दिए गए। रकम लेने के बावजूद अधिकांश लोगों को विदेश नहीं भेजा गया। केवल मोहम्मद अय्यूब, रज्जव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.