देहरादून, अगस्त 23 -- विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने का झांसा दे एक व्यक्ति से 75 लाख रुपये और एक क्रेटा कार ठग ली गई। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि धर्मपुर निवासी अरविंद कुमार ने शिकायत दी। बताया कि उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाले प्रदीप शर्मा से उनकी दोस्ती हुई थी। जिसने खुद को यूपी पुलिस का कर्मी बताया था। प्रदीप ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी मुलाकात अनिल भारद्वाज उर्फ शोवित कुमार निवासी साकेत कॉलोनी अजबपुर, उसकी पत्नी सुजाता और रवि कुमार निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर से कराई। आरोपियों ने अरविंद के बेटे अमन पाल को अमेरिका भेजने का लालच दिया। कानूनी कार्यवाही व दस्तावेजों के...