विदेश भेजने के नाम पर 60 हजार की ठगी का आरोप
गोरखपुर, मई 30 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवीण गुप्ता का आरोप है कि पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच उसके खाते में 60 हजार रुपये जमा कराए। 25 मई को आरोपी ने वीजा और हवाई टिकट देकर उसे दिल्ली भेजा, लेकिन एयरपोर्ट पर दस्तावेज फर्जी निकले। ठगी का एहसास होने पर युवक घर लौट आया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी द्वारा धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.