लखीमपुरखीरी, जून 28 -- मोहम्मदी, संवाददाता।क्षेत्र के गांव मूड़ा गालिब निवासी एक युवक को विदेश भेजने के नाम पंजाब प्रांत के एक व्यक्ति पर 6 लाख की ठगी कर लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।गांव मूड़ा गालिब निवासी बृजेश गुप्ता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पुत्र लक्ष्य गुप्ता की फोन से प्रीत सिंह निवासी लुधियाना पंजाब से संपर्क हुआ। विदेश भेजने का आश्वासन देकर उसने लक्ष्य को पासपोर्ट लेकर लुधियाना बुलाया। वहां 50 हजार की रकम नकद लेकर खाते में 4 लाख 50 हजार ट्रांसफर करा लिया। उसे तीन दिन तक वहीं रोके रखा। यह भी पढ़ें- विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख ठगी इसके बाद 1 लाख की रकम खाते में और ट्रांसफर करा लिया। लेकिन वीजा देने को लेकर वह हीला हवाली करने लगा। इसके बाद उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर...