मऊ, अप्रैल 13 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर टड़वा गांव निवासी सुरेंद्र चौहान के प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.केपी सिंह के आदेश बाद कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 40 हजार हड़पने के मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के रामपुर टड़वा गांव निवासी सुरेंद्र चौहान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। बताया कि 16 नवंबर 2025 को मिर्जापुर जिले के जासव धौरार धुरईपूर निवासी नवीन उपाध्याय, मिर्जापुर की दानू शाह की गली घंटाघर निवासिनी प्रियंका उपाध्याय, जौनपुर जिले के काकोरी निवासिनी प्रियंका राजभर एवं शैलेश निवासी अज्ञात ने विदेश भेजने के नाम पर सुरेंद्र चौहान के साथ ही चार अन्य लोगों से 5 लाख 40 हजार रूपये हड़प ...