मेरठ, दिसम्बर 3 -- किठौर थानाक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से मोटी रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उन्हें वर्क वीजा दिलाने का सपना दिखाया और इसी बहाने लाखों की वसूली की। कागजात की जांच हुई तो सच्चाई सामने आने पर उन्होंने आरोपियो से रकम लौटाने को कहा तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। आरोप है शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने एसएसपी से गुहार लगाई है। मंगलवार को ठगी का शिकार हुए लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया आरोपियों ने उन्हें विदेश में मोटे पैकेज और आकर्षक नौकरी का वादा कर करीब दस लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोपियों ने उन्हें टूरिस्ट वीजा थमा दिया। जांच कराई तो पता चला वर्क वीजा नहीं बल्कि टूरिस्ट वीजा है। एसएसपी ऑफिस में जनसुनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.