कौशाम्बी, जनवरी 30 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर निवासी एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर दो लाख 70 हजार रुपये की ठगी की गई। बाद में आरोपी ने उसे विदेश भेजा नहीं। तकादा करने पर अपने परिजनों के साथ मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई अलग कर दी। मामले की शिकायत पर संदीपन घाट पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। इसकी जांच सर्किल अफसर करेंगे। दानपुर निवासी मनोज कुमार सरोज ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। इसी बीच वर्ष 2021 में संदीपन घाट के जलालपुर बोरियो निवासी जीशान पुत्र अख्तर से मुलाकात हुई। आरोप है कि जीशान ने सऊदी अरब भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 2.70 लाख रुपये ले लिए। बाद में उसने पासपोर्ट और वीजा तक नहीं बनवाया। पीड़ित के मुताबिक पहले तो आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.