कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा के मोहम्मदपुर वारी गांव निवासी एक युवक से सऊदी अरब भेजने के नाम पर शातिरों ने एक लाख पांच हजार रुपये ठग लिए। बाद में विदेश भेजा नहीं। तकादा करने पर जानलेवा धमकी अलग दी। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर वारी गांव निवासी फईम ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। इसी दौरान पड़ोस के दिलशाद अहमद ने सऊदी अरब भेजकर वहां अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद कई किस्तों में एक लाख पांच हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने पीड़ित का पासपोर्ट भी ले लिया। पहले तो वह आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद तकादा करने पर जानलेवा धमकी देने लगा। दो जनवरी को भी उसने अपने पिता अहमद उल्ला व एक अन्य के साथ मिलकर गाली-गलौज किया। इससे परेशान पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.