कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव निवासी युवकों से विदेश भेजने के नाम पर शातिर ने 2.40 लाख रुपये ठग लिए। एक तो विदेश नहीं भेजा, और पैसे वापस मांगने पर जानलेवा धमकी अलग दे रहा है। पीड़ितों ने सोमवार को मामले की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है। परास निवासी दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार व राजकुमार ने बताया कि पढ़ाई के बाद वह रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। इसी बीच दारानगर में रहने वाले शातिर से मुलाकात हुई। आरोप है कि उसने विदेश (ओमान) भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद तीनों युवकों से 80-80 हजार रुपये ले लिए। पहले तो आरोपी आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद पैसे मांगने और विदेश भेजने की बात करने पर जानलेवा धमकी देने लगा। पीड़ितों के मुताबिक आरोपी जल्दी फोन भी नहीं उठाता है। नए नंबर से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.