सहारनपुर, मई 14 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगी कर ली गई। पीडि़त ने कोतवाली सदर बाजार में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद काशीपुर निवासी गुरपिंदर सिंह ने दर्ज कराए मामले में बताया वह बेरोजगार है। वह काफी समय नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले युवक से मुलाकात हुई, जिसने अपने दो साथियों को पीडि़त से मिलवाया और उसे विदेश भेजकर नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बदले आरोपियों ने पांच लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि लेकिन आज तक उसकी नौकरी नहीं लगी है। आरोप है कि रकम वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि एक नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ह...