गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपए की ठगी कर ली गई। दोनों को रूस भेजने के बजाय कजाकिस्तान पहुंचा दिया गया। इस संबंध में कंचनपुर गांव निवासी अमरेश कुमार यादव ने शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमरेश ने आरोप लगाया है कि वह और उसका भाई मुकेश यादव रूस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर गांव निवासी सरवर अली और उसके भाई अब्दुल कादिर ने उन्हें रूस भेजने का झांसा दिया और दोनों से दो-दो लाख, कुल चार लाख रुपये ले लिए। बताया गया कि तय योजना के अनुसार दोनों भाई एयरपोर्ट पहुंचे और विमान से रवाना हुए। हालांकि जब वे गंतव्य पर उतरे तो पता चला कि वे रूस नहीं, बल्कि कजाकिस्तान पहुंच गए हैं। वहां वीजा जांच के दौरान मालूम पड़ा कि उनके पास टूरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.