गोरखपुर, फरवरी 22 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 96,500 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। समदर बुजुर्ग निवासी आसमीन खातून की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा भिटौली निवासी साजिद अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जून 2024 में मोबाइल पर संपर्क कर आरोपी ने परतावल बाजार बुलाया और उनके भाई आलम सिद्दीकी को विदेश भेजने का भरोसा दिया। झांसे में आकर पीड़िता ने फोनपे और नकद रकम दी, लेकिन न नौकरी लगी न पैसे लौटाए। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.