कुशीनगर, फरवरी 28 -- कुशीनगर। विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी के निर्देश पर रामकोला थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना शुरू हो गई है। रामकोला थाना क्षेत्र कर शिवपुर मठिया निवासिनी पीड़िता अनीता गुप्ता पत्नी दिनेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि संजय यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी बनकटा बड़ा टोला परवरपार जो विदेश भेजते हैं। उन्होंने उनके पति दिनेश गुप्ता को रूस भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने तीन महीने के भीतर विदेश भेजने का भरोसा दिला कर कई किस्तों में 2 लाख 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर और 20 हजार रुपये नकद ले लिया। यह रकम छोटेलाल यादव उर्फ ममता देवी के खाते में जमा कराई गई। पीड़िता के अनुसार करीब एक वर्ष बीत जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.