सहारनपुर, मई 9 -- बेहट, संवाददाता। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 2.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उज्बेकिस्तान में वेल्डिंग का काम और डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह वेतन का लालच देकर पीड़ित को विदेश भेजा गया, लेकिन वहां उसे कोई काम नहीं मिला। कई महीने तक विदेश में भटकने और वीजा समाप्त होने के बाद युवक किसी तरह भारत लौटा। अब पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव पठलोकर निवासी मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह वेल्डिंग आर्क का कारीगर है। करीब छह महीने पहले गांव निवासी इंजमाम उल हक उसके घर आया और कहा कि उज्बेकिस्तान में वेल्डिंग मैकेनिकों की भारी मांग है। आरोप है कि इंजमाम ने उसे भरोसा दिलाया कि वहां उसे डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ रहने और खाने सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इमरान के...