संतकबीरनगर, दिसम्बर 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विदेश भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठ लेने और हवाई जहाज का फर्जी टिकट देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरी गांव के रहने वाले अनिल पुत्र रामकोमल का आरोप है कि वह घर बनाने के कुशल मिस्त्री हैं। आय का स्रोत बढ़ाने की बात हो रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति से बात हुई और उसने एक नंम्बर दिया। जिस पर बात हुई तो उक्त व्यक्ति ने एक पता धनबाद झारखंड का दिया, जहां 12 अक्तूबर 2025 को पहुंचने पर बताया गया कि उसे जार्डन भेजा जाएगा। कुल 50,000 रुपये खर्च बताया। कार्यालय में लगे एक्सिस बैंक के खाते के फोन पे के स्कैनर पर 20,000 रुपये लिया गया और 29800 रुपये 16 अक्तूबर 2025 को फोन पे पर लिया गया। एक टिकट दिल्ली से दुबई व दुबई से अमन का 19 अक्तूबर 20025...