फतेहपुर, जनवरी 6 -- खखरेरु। क्षेत्र के घरवासीपुर गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि पौली निवासी युवक ने विदेश भेजने के लिए मेडिकल, वीजा व समेत 1.40 लाख का खर्च बताकर ऐंठ लिया। उक्त विदेश पहुंच गया और फोन द्वारा दूसरे साथी को पचास हजार और पासपोर्ट देने की बात कही। जिसके झांसे में युवक आ गया और साथी को रकम सौंप दी। मेडिकल, वीजा और टिकट के नाम पर ऑनलाइन 60 हजार लिया। इसके बाद 30 हजार और वसूले गए। दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने की बात पर एयरपोर्ट पहुंचा तो फर्जी टिकट होने की जानकारी मिली। दूसरा टिकट दिया वह भी फर्जी निकला। उक्त गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...