गोरखपुर, अप्रैल 28 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरैया रहीमाबाद में कार्यालय खोलकर काम करने वाले एक एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर 18 युवाओं से करीब 16 लाख रुपये की जालसाजी का आरोप लगा है। सोमवार को पीड़ित युवाओं ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस जांच कर रही है।तहरीर में पीड़ितों का आरोप है कि हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले आरोपित ने सहजनवा क्षेत्र के सरैया रहीमाबाद में कार्यालय खोला था। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने बिहार के रंजीत, सोनू मद्धेशिया और बलराम से 80-80 हजार, पप्पू और संजय कुशवाहा से 84 हजार, सोनू ठाकुर से 85 हजार तथा संजय सिंह से 50 हजार रुपये समेत 18 युवाओं से 16 लाख रुपये से अधिक ले विए। यह भी पढ़ें- न्यूयॉर्क भेजने के नाम पर हरियाणा के युवक से 20.50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.