बिजनौर, मई 5 -- बिजनौर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक ग्रामीण से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये मांगने पर आरोपी ने कंपनी भागने की बात कहकर टाल दिया। बार-बार मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली के गांव जन्दरपुर अमीसुदा निवासी घसीटा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात साजिद नामक युवक से हुई थी। साजिद ने खुद को लोगों को विदेश भेजने वाला बताते हुए उसके पुत्र को जॉर्डन में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- एसपी के निर्देश पर एक साल बाद जालसाजी का केस दर्ज इसके बदले एक लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित के अनुसार उसने अलग-अलग तारीखों में यूपीआई और नकद के माध्यम से करीब एक लाख रुपये साजिद को दे दिए। आरोपी ने वीजा, नियुक्ति...