वार्ता, मार्च 9 -- यूपी के प्रयागराज में आज आशुतोष ब्रह्मचारी ने पॉक्सो कोर्ट में अर्जी दाखिल कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को विदेश भागने से रोके जाने की मांग की है। साथ ही उनकी गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा पर रोक लगाए जाने की भी अपील की है। पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी के पक्ष को सुनने के बाद जजमेंट रिजर्व किया। आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की भी जानकारी पोक्सो कोर्ट को दी है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट से मांग की है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौ प्रेरणा धर्मयुद्ध यात्रा के बहाने लखनऊ से विदेश भाग सकते हैं। इसलिए तत्काल कोर्ट पासपोर्ट और वीजा जब्त करने का आदेश जारी करते हुए उनके विदेश भागने पर पाबंदी लगाए और उनकी गौ यात्रा को नाबालिग पीड़ित बटुकों की सुरक्षा को भी बड़ा खतरा बताया है। यह भी पढ़ें- भ...