लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने वेस्ट एशिया संकट को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा लोकसभा में दी गई ब्रीफिंग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति और संसद की गरिमा से जुड़ा यह अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए केंद्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए, कि क्या इस मुद्दे पर बयान देने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी या नहीं।देश की जनता और संसद दोनों के लिए आवश्यक है, कि क्या भारत सरकार की विदेश नीति स्वतंत्र रूप से तय होती है या फिर किसी बाहरी दबाव में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विषय पर संसद और देश के सामने स्पष्ट रूप से स्थिति बतानी चाहिए। जब भारत- रूस से तेल खरीदता है, तो उस पर भी अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाता है। यह चर्चा सामने आती है कि अमेरिका की...