नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता सौरभ दास ने विदेश जाने से रोके जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करने की मांग की। उनकी ओर से विनती की गई कि मामले की आज ही सुनवाई की जाए, क्योंकि उन्हें 27 नवंबर को ब्रिटेन जाना है। लेकिन अदालत ने आज सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत मामले को गुरुवार यानी 26 नवंबर को देखेगी। मामले में सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ कर रही है। सौरभ दास के वकील वकील कृष्णेश बापट ने कोर्ट को बताया कि उन्हें 23 नवंबर को एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने विदेश जाने से रोक दिया था। इस दौरान उन्हें न तो रोकने का कोई आदेश दिखाया गया और न ही किसी तरह की लिखित जानकारी दी गई। वकील के मुताबिक, उन्हें...