नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- एयरपोर्ट पर लंबी लाइन और प्रक्रिया से बचने के लिए सरकार डिजी यात्रा के जरिए बोर्डिंग को आसान बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में अक्टूबर से दिसंबर तक देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर इसकी टेस्टिंग की जाएगी। रिपोर्ट के मुाबिक घरेलू यात्रियों के अलावा अब अंतरराष्ट्रीय डिपार्टर के लिए भी डिजी यात्रा की सुविधा शुरू होगी। इसकी शुरुआत दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, कोच्चि और हैदराबाद एयरपोर्ट से की जा रही है। दिल्ली और मुंबई में सबसे पहले इसे लागू किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक पहले डिपार्चर की तरफ ही यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। कम संवेदनशील जगहों जैसे कि टर्मिनल एंट्री, सिक्योरिटी, बोर्डिंग गेट पर इसका उपयोग किया जाएगा। वहीं इमिग्रेशन काउंटर पहले की ही तरह काम करता रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन...