नई दिल्ली, जनवरी 31 -- पूर्वी कांगो में कोल्टन खदान ढहने से 200 की मौत गोमा (कांगो)। पूर्वी कांगो में एक प्रमुख कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन स्थल पर भूस्खलन से कई खदानें ढह गईं। इसमें करीब 200 लोग मारे गए। उत्तरी किवू प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबेरे मुयिसा ने बताया कि यह भूस्खलन बुधवार को रुबाया खदानों में हुआ जो विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ। रुबाया पूर्वी कांगो के मध्य में स्थित है जो मध्य अफ्रीकी राष्ट्र का खनिज-समृद्ध हिस्सा है। --------- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी कार, छह मरे पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में एक कार के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार कोताया कि शुक्रवार को अम्बर तहसील से यक्का घुंड ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.