नई दिल्ली, जुलाई 27 -- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के उत्तर-पश्चिमी दूरदराज क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। सोमवार को तीन और आतंकवादी मारे गए। छह जुलाई से मस्तुंग जिले में चल रहे विभिन्न अभियानों में अब तक कुल करीब 140 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इन आतंकवादियों को पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कॉर्प्स और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शबान के तहत मार गिराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...