नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- पोर्ट-ऑ-प्रिंस। हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइज की 2021 में हुई हत्या के मामले में 18 संदिग्धों को रविवार को अमेरिका भेजा गया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, सैन्य विमान से इन सभी को हैती से अमेरिका ले जाया गया है, जहां उन्हें मुकदमे का सामना करना होगा। अमेरिका के दक्षिणी फ्लोरिडा जिले के अटॉर्नी जेसन रेडिंग क्विनोन्स ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति की हत्या के मामले में जिम्मेदारी तय करने की कोशिश का अगला बड़ा चरण है। अमेरिकी अटॉर्नी के अनुसार, इस मामले में कुल 30 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। 2021 में राष्ट्रपति जोवेनल मोइज की हत्या के बाद से मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...