नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- ढाका। बांग्लादेश में धार्मिक तनाव के बीच भीड़ हिंसा की एक और घटना सामने आई है, जहां ईश निंदा के आरोप में आध्यात्मिक गुरु की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार कुश्तिया जिले में सैकड़ों लोगों की भीड़ ने 60 वर्षीय शमीम रेजा जहांगीर के घर पर धावा बोल दिया और उन्हें लाठियों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कुरान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे नाराज होकर करीब 200 से अधिक लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तौहीद बिन हसन के अनुसार पुलिस को पहले से आशंका थी और मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने ...