नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- वारसॉ। पोलैंड में एक यूक्रेनी नागरिक ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने 31 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, हमला पूर्वी पोलैंड में एक एबे के परिसर में हुआ। संदिग्ध ने कथित तौर पर एक महिला और चार पुरुषों पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ ही मिनट बाद अधिकारियों ने 31 वर्षीय विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया। सभी पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...