नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को गुरुवार को स्थगित कर दिया। ब्राउन विश्वविद्यालय और एमआईटी में गोलीबारी की घटना का प्रमुख संदिग्ध इसी ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम का लाभ उठाकर अमेरिका में दाखिल हुआ था। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ट्रंप के निर्देश पर, वह अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा को इस कार्यक्रम को रोकने का आदेश दे रही हैं। क्रिस्टी नोएम ने गोलीबारी की घटना के मुख्य संदिग्ध पुर्तगाली नागरिक क्लाउडियो नेवेस वैलेंते के बारे में कहा कि इस घृणित व्यक्ति को हमारे देश में कभी भी प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए था। 48 वर्षीय नेवेस वैलेंते पर ब्राउन विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में शामिल होने का संदेह है। इस घटना में दो छात्रों की मौत...