आदित्यपुर, जुलाई 13 -- गम्हरिया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को अवकाश के दिन भी गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में कार्य जारी रहा। सीओ सह एईआरओ, बीएलओ एवं संबंधित कर्मी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में जुटे रहे। अधिकारियों ने मतदाताओं से समय पर आवश्यक प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जो मतदाता वर्तमान में विदेश में रह रहे हैं। वे भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत एसआईआर की कार्रवाई पूरी करा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति ने किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण कर ली है। तो वह भारतीय मतदाता सूची से अपना नाम स्वयं हटवाने के लिए आवेदन करें। इससे मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें- Adityapur News: विदेशों में रह रहे मतदाता भी करा सकते हैं एसआईआर, विदेशी नागरिकता लेने वाले...