पटना, मई 13 -- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से बुधवार को बिहार के युवाओं को विदेशों में सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित प्रक्रिया से रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से नियोक्ता एजेंसियों के साथ महत्वपूर्ण परामर्श कार्यशाला हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने की। सचिव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें तथा राज्य के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यशाला में निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, पटना के उप निदेशक (मुख्यालय) श्याम प्रकाश शुक्ल, बिहार कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक मनीष शंकर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...