नई दिल्ली, जून 1 -- दुनिया के अलग-अलग देशों में भारतीयों के एयरपोर्ट पर डांस करने या शॉपिंग मॉल में हुड़दंग मचाने के कई वीडियो आपने भी सोशल मिडिया पर देखे होंगे। कई बार ऐसा व्यवहार वहां मौजूद लोगों के लिए असहनीय हो जाता है। यही नहीं, भारतीयों के लिए उनके मन में एक नकारात्मक छवि भी बन जाती है। इस मुद्दे पर अब इंडस्ट्रियलिस्ट से लेकर IPS ऑफिसर तक चिंता जता रहे हैं। हाल ही में मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भारतीयों की सिविक सेंस पर सवाल उठाए। अब सीनियर एक IPS अधिकारी, अरुण बोथरा ने भी इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि देश के बाहर जाकर भारत का नाम खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वियतनाम, अमेरिका और यूरोपीय देशों के सुपरमार्केट्स, ट्रेनों और सड़कों पर कुछ भारतीय प...