नई दिल्ली, फरवरी 4 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ठगी गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहा था और अमीर लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने मुंबई, कोटा, नोएडा और लखनऊ में छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ठगी के पैसे को ठिकाने लगाने के लिए 'म्यूल' (किराये के) बैंक खातों का नेटवर्क चलाते थे। यह पूरा मामला तब सामने आया जब दिल्ली के एक रियल एस्टेट कारोबारी, कृष्ण कुमार से ऑनलाइन स्टॉक मार्केट निवेश के नाम पर 3.76 करोड़ रुपये की ठगी हुई। उन्हें भारी मुनाफे का लालच देकर एक फर्जी इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर फंसाया गया था। 15 सितंबर 2025 को दर्ज हुई एफआईआर के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- 55 अरेस्ट, 4.8 करोड़ जब्त, 1.5 करोड़ बैंक में फ्रीज; दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.