हाथरस, मई 19 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सोमवार को डीएम-एसपी ने जिले भर के सराफा कारोबारियों के साथ बैठक की। कारोबारियों के साथ वर्तमान परिस्थितियों, बाजार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, अफवाहों पर नियंत्रण एवं जनजागरूकता जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वह विदेशी सोना नहीं बचेंगे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी का दायित्व है कि देशहित में किए गए आह्वान का पूर्ण समर्थन करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की भ्रांति अथवा समस्या उत्पन्न होती है तो व्यापारी एवं आमजन तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क करें। यह भी पढ़ें- गोल्ड ट्रेडिंग सहित कई देशहित मुद्दों पर प्रशासन व व्यापारियों में मंथन जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के...