मेरठ, मार्च 27 -- एटीएस ने फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले आरोपियों के साथ ही विदेशी सिम बॉक्स उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों की मानें तो यह सिम बॉक्स चाइना और कुछ अन्य देशों में बनाकर सप्लाई किया जाता है। इस पूरे मामले में साइबर अपराधियों को सिम सप्लाई करने और हवाला कारोबार का कनेक्शन भी जुड़ गया है। एटीएस ने मेरठ और हापुड़ में फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज को लेकर दबिश दी और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि करीब छह माह से इस काम को अंजाम दे रहे थे। सद्दाम नाम के आरोपी ने कुछ परिचित से नोएडा के युवक से संपर्क किया था। इसी युवक ने सिम बॉक्स ऑन डिमांड मंगवाए थे और इसके बाद मेरठ में पूरा सेटअप तैयार कर दिया था। इसके बाद मेरठ और हापुड़ में यह काम शुरू किया गया। विदेश से आने वाली कॉल को ...