बलरामपुर, फरवरी 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर पुलिस ने विदेशों में बैठे साइबर ठगों के जरिये मानव तस्करी के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने एक को मुंबई तो दूसरे को कुशीनगर से पकड़ा है। खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी लोगों को मोटी पगार का झांसा देकर विदेशी साइबर ठगों के हाथ भेज दिया करते थे। वहां इन्हें बंधक बनाकर यातनाएं दी जाती थीं। साथ ही साइबर क्राइम कराया जाता था। इस गिरोह का भंडाफोड़ तब हुआ जब जिले के तुलसीपुर निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों के विरुद्ध मोटी पगार का लालच देकर थाईलैंड में बेचने और लावोस नामक देश में ले जाकर साइबर फ्राड कराने सम्बन्धित रिपोर्ट दर्ज करायी। मामला थाना तुलसीपुर क्षेत्र के नयानगर बाजार निवासी पीड़ित शोयब से जुड़ा हुआ है। पीड़ित शोयब ने यह आरोप लगाया था कि उसके साथ धोखाधड़ी करते ...