बोकारो, नवम्बर 3 -- बोकारो। झारखंड एटीएस व बिहार मद्य निषेध विभाग की अगुवाई में छापेमारी कर चीराचास पुलिस ने नंदुआ स्थान स्थित आवासीय परिसर से एक करोड़ रुपए की अवैध विदेशी शराब व परिसंपत्ति बरामद की। मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर झारखंड से बिहार में अवैध शराब व हथियार की सप्लाई का चेन तोड़ने के लिए इंटरस्टेट पुलिसिंग के तहत लगातार संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में इंटेलिजेंट इनपुट पर बिहार उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर व झारखंड एटीएस के सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व वाली टीम शनिवार रात चीराचास पहुंची। चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह व स्थानीय थानेदार चन्दन दुबे की पुलिस टीम के साथ छापेमारी किया, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। अफरा-तफरी के बीच संयुक्त कार्रवाई में अवैध विदेशी शराब निर्माण में लगे लोगों की गिरफ्तारी के साथ...