बेगुसराय, मई 3 -- बीहट। एफसीआई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की शाम छापेमारी कर बीहट जागीर टोला स्थित मुन्ना कुमार के घर में संचालित दुकान से 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की है ।उक्त मामले में पुलिस ने दुकानदार मुन्ना कुमार को भी गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए उत्पाद न्यायालय में उपस्थित किया और वहीं से न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...