भागलपुर, जून 2 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना के सामने भागलपुर-कोतवाली मुख्य सड़क पर शनिवार को विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी एक टोटो से शराब की खेप लेकर जा रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग कर सभी को दबोचा गया। टोटो से 107 बोतल विभिन्न ब्रांड के करीब पचास लीटर विदेशी शराब बरामद किए गए। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि शराब और टोटो को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- विदेशी शराब के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...