मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- सकरा। रूपनपट्टी चौक के पास शुक्रवार शाम उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से विदेशी शराब बरामद की है। मौके से दिव्यांग शराब तस्कर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने कई शराब तस्करों का नाम बताया है, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...