हाजीपुर, मई 27 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात वाहन जांच के दौरान बाइक सहित 4.125 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाना पर लाया। गिरफ्तार व्यक्ति काजीपुर थाना क्षेत्र के घोसवर गांव निवासी आदित्य राज उर्फ भोलू, चकचमेली गांव निवासी सनी कुमार एवं असाधरपुर गांव निवासी दिव्यांशु कुमार बताया गया है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की गुप्त सूचना मिली कि जमालपुर के तरफ से बाइक पर लोड कर विदेशी शराब लाया जा रहा है, सूचना मिलते ही सुभई हाट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- बाइक सहित देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार इस दौरा...