भागलपुर, फरवरी 26 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के पास विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान बांका के धोरैया के विलाश कुमार, राजेश कुमार और गोराडीह के विरनौध गांव के रिजय कुमार के रूप में की गई है। तीनों अलग-अलग बाइक से जा रहा था। एक बाइक पर दो लोग शराब लेकर जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर रिजय आगे-आगे रेकी करते जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना गोराडीह पुलिस को मिली थी। इसके बाद जाल बिछाकर दोनों को दबोचा गया। जब बाइक की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 34 बोतल में करीब 14 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों शराब तस्कर को गिरफ्तार कर दो बाइक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ शराब तस्कर उत्पाद अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ...