कटिहार, फरवरी 26 -- डंडखोरा। रात्रि गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया में वाहन जांच अभियान के दौरान 37.125 लीटर विदेशी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक के साथ एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर डुमरिया होते हुए रायपुर की ओर आ रहा है। इसी क्रम में गश्ती दल के द्वारा रायपुर सड़क के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर एक व्यक्ति सवार थे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल के द्वारा वाहन चालक को पकड़ लिया गया। और उनका तलाशी लेने लगे। तलाशी के क्रम में उनके पास से 37.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...