कटिहार, मार्च 6 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार। एक टोटो को भी जप्त किया है। प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक युवक टोटो से विदेशी शराब लेकर कटिहार की ओर जा रहा है। सूचना के उपरांत शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस के द्वारा नाकाबंदी कर शराब तस्कर को 35 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर टोटो को भी जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान शराब तस्कर अपना नाम रोशन परिहार साकिन प्रीत नगर थाना रोशना जिला कटिहार बताया है। पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेध अभियान के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...