हाजीपुर, फरवरी 24 -- जंदाहा। संवाद सूत्र महिसौर थाने की पुलिस एवं एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव स्थित एक घर से नौ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान मूसापुर निवासी सुरेंद्र ठाकुर के रूप में की गई है। इस मामले में महिसौर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में मूसापुर निवासी सुरेंद्र ठाकुर को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया। बताया गया है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सुरेंद्र ठाकुर अपने घर में अंग्रेजी शराब छुपाकर खरीद बिक्री कर रहा है। पुलिस जब छापेमा...