बेगुसराय, अगस्त 7 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बारों में वार्ड प्रतिनिधि पंकज राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर लोगों ने विदेशी सामानों का बहिष्कार और स्वदेशी सामानों को अपनाने के आंदोलन दिवस की याद को ताजा किया।समाजसेवी मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा कि इसी दिन कोलकाता के टाउन हॉल में एक ऐतिहासिक सभा आयोजित की गई, जिसमें विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लिया गया। यह आंदोलन 1905 में बंगाल विभाजन के विरोध में शुरू हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...