नई दिल्ली, जनवरी 30 -- हुंडई के लिए क्रेटा ऐसी SUV है जो सालों से कंपनी के लिए तो नंबर-1 बनी हुई है। साथ ही, कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भी इसका एकतरफा राज चल रहा है। हालांकि, जब बात देश के बाहर की होती है तब क्रेटा लिस्ट में काफी नीचे नजर आती है। साथ ही, ये अपने सबसे करीबी कॉम्पटीटर होंडा एलिवेट और मारुति ग्रैंड विटारा से भी पीछे छूट गई। दरअसल, दिसंबर 2025 में क्रेटा की 511 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। जबकि, एलिवेट की 615 यूनिट और ग्रैंड विटारा की 849 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। हालांकि, क्रेटा को सालाना आधार पर ग्रोथ मिली है। जबकि, ग्रैंड विटारा और एलिवेट की सेल्स में गिरावट आई है।ग्रैंड विटारा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस इसमें 1462cc K15 इंजन दिया है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस...