इटावा औरैया, जून 26 -- इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के ईकरी गांव में खेल-तमाशा दिखाने आए एक युवक को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि उसके मोबाइल में विदेशी नंबर और संदिग्ध व्हाट्सऐप संदेश मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में युवक की पहचान औरैया के बुढ़नपुर फतेहपुर बेनी निवासी मुबीर के रूप में हुई। उसके पास निवास, जाति और जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज मिले। पुलिस ने दस्तावेजों का औरैया पुलिस से सत्यापन कराया। जांच में युवक की पहचान सही पाई गई। ग्राम प्रधान ने भी पुष्टि की कि उसका परिवार वर्षों से खेल-तमाशा दिखाने का काम करता है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर ​चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करने पर रिपोर्ट दर्ज प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि जांच मे...