रांची, अप्रैल 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार ने विदेशों से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) को बड़ी राहत दी है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग, नयी दिल्ली के दिशा-निर्देश के आलोक में अब झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे विदेशी मेडिकल ग्रजुएट्स को भी स्टाईपेंड मिलेगा। साथ ही उन्हें इंटर्नशिप के एवज में कोई शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। गत 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस बाबत निर्णय लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इसका संकल्प जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि 01 जुलाई 2023 एवं इसके बाद की तिथि से राज्य के पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेजों (रिम्स को छोड़कर) में इंटर्नशिप कर रहे विदेशी मेडिकल ग्रेजेएट्स को 17500 रुपए मासिक स्टाईपेंड का भुगत...