नई दिल्ली, फरवरी 13 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 6.71 अरब डॉलर घटकर 717.06 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 14.36 अरब डॉलर बढ़कर 723.77 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 14.21 अरब डॉलर घटकर 123.47 अरब डॉलर रहा। छह फरवरी को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 7.66 अरब डॉलर बढ़कर 570.05 अरब डॉलर हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...