नई दिल्ली, जुलाई 3 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जून को समाप्त सप्ताह में 5.65 अरब डॉलर घटकर 666.93 अरब डॉलर रह गया। इसके एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा भंडार 96.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 672.58 अरब डॉलर हो गया था। पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने से पहले 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद रुपये पर दबाव बढ़ने और आरबीआई द्वारा डॉलर बेचकर विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किए जाने के कारण इसमें लगातार कई हफ्तों तक गिरावट दर्ज की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 11 मई से कई बार सार्वजनिक रूप से देशवासियों से विदेशी मुद्रा की बचत करने की अपील की। उन्होंने विदेश यात्राएं कम करने, ईंधन की खपत घटाने और एक वर्ष तक सोने की खरीदारी से परहेज करने का आग्रह किया।

हिंदी ...